{"_id":"6aa6fd62bdfd8af1280d8709","slug":"young-couple-ties-the-knot-in-a-temple-seeks-protection-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-172914-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अलग-अलग जाति के प्रेमी युगल ने रविवार को मंदिर में सात फेरे लेने के बाद परिजनों से जान का खतरा बताते हुए थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद रहे।
नगर के मोहल्ला महादेव निवासी हर्ष एक रेडिमेड वस्त्र व्यापारी की दुकान पर सेल्समैन था। सामने स्थित दूसरी रेडिमेड दुकान पर नगर की युवती सेल्सगर्ल थी। साथ काम करते हुए दोनों में प्रेम हो गया। जानकारी होने पर दोनों दुकानदारों ने उन्हें काम से हटा दिया। कुछ दिन पहले युगल घर से चला गया था, लेकिन परिजनों के समझाने पर लौट आया था।
रविवार दोपहर मंदिर में शादी के बाद दोनों ने प्रभारी निरीक्षक को खुद को बालिग बताते हुए विवाह की जानकारी दी। उनका कहना था कि परिजन शादी के खिलाफ हैं और दोनों को जान का खतरा है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा ने दोनों के परिजनों को बुला लिया। युगल साथ रहने पर अड़ा रहा, जबकि परिजन समाज में इज्जत का हवाला देकर फैसले पर पुनर्विचार की गुहार लगाते रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद