{"_id":"58b870f34f1c1b7f59830dde","slug":"young-boy-was-killed-in-mandi-dhanaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी धनौरा में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी धनौरा में युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका खून से लथपथ शव थाना क्षेत्र के गांव बाखरपुर के एक खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। खेत स्वामी की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव बाखरपुर निवासी सचिन को ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसके खेत में किसी पुरुष का शव पड़ा हुआ है। उसका खेत थाना धनौरा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही सचिन मौके पर पहुंचा। वहां किसी अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। सचिन ने इसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो मृतक की जेब से कोई चीज नहीं मिली। अनुमान के अनुसार मृतक की आयु लगभग 25 साल है। पुलिस के आने पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। उसके सिर में गहरा घाव था। माना जा रहा है कि सिर में गोली मार कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। शव देख कर लग रहा था कि बुधवार की रात को उसकी हत्या की गई होगी। खेत स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।