{"_id":"6b04a956cfe08cdff9070d96","slug":"kartik-purnima-fair-begins-main-ritual-bath-today-jpnagar-news-c-275-1-smbd1033-143564-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार्तिक पूणिमा मेला शुरू, मुख्य स्नान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार्तिक पूणिमा मेला शुरू, मुख्य स्नान आज
विज्ञापन
गवां। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिसौना डांडा गंगा घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले का सोमवार शाम उद्घाटन हुआ। जिला के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने शाम करीब छह बजे फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन के साथ ही मेले में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।
मंगलवार को मुख्य स्नान के मौके पर हजारों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। प्रशासन के अनुसार, मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होगा। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद घाट पर पूजा-अर्चना करेंगे। वे परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी करेंगे।
सोमवार शाम से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसों और अन्य वाहनों से श्रद्धालुओं के जत्थे मेले में पहुंचने लगे। देर रात तक घाट पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। मेले में दूर-दराज से आए भक्तों की भीड़ देखी गई। कवि सम्मेलन में भी अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज रावत उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, उप जिलाधिकारी अभिमन्यू कुमार और जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।
जिला पंचायत प्रशासन अनामिका यादव सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इन अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
000
जनकल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी
उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने मेला परिसर में लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉलों पर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मौके पर ही आवेदन भरवाए जाएं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मेला परिसर में बनाए गए सांस्कृतिक पंडाल में सोमवार देर शाम रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कलाकारों ने मोर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नाटकों का मंचन किया गया। नशा से घर का नाश और दहेज प्रथा एक अभिशाप जैसे विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
000
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गंगा घाट पर गोताखोरों और नावों की तैनाती की गई है। पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। सीसीटीवी कैमरों से मेले की निगरानी की जा रही है। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और चिकित्सा व्यवस्था के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे गहरे पानी में न जाएं और प्रशासन का सहयोग करें।