फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young boy,delhi,brajghat

गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, मौत 

Sat, 11 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 11 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
young boy,delhi,brajghat
गंगा की सफाई का अभियान तेज - फोटो : Getty
गंगा नहाने के लिए अपने चार साथियों के साथ ब्रजघाट आया दिल्ली का एक युवक नदी में डूब गया। गंगा तट पर मौजूद मल्लाहों की टीम ने जब तक उसे खोजकर बाहर निकाला, उसका दम निकल चुका था। ब्रजघाट चौकी पुलिस समेत सीओ गढ़मुक्तेश्वर ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की और शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के थाना रजौरी में मोहल्ला साढ़े 12 गज, टीसी कैंप सेंटर स्कूल का रहने वाला पूरन सिंह (25) पुत्र हरवंश सिंह शुक्रवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे अपने साथी दोस्त मोहल्ले के ही राजू पुत्र कृष्णमूर्ति उर्फ किशनपाल, मुकेेश पुत्र राजेंद्र, सचिन पुत्र सत्यपाल और पाली पुत्र माली सिंह निवासी खैरतन, तहसील किशन गढ़ (मोहल्ला गुरुनानक कालोनी, जिला अलवर, राजस्थान) के साथ कार से ब्रजघाट गंगा स्नान करने आया था।
विज्ञापन


निरीक्षण भवन के पास पुल के नीचे पांचों दोस्त स्नान कर रहे थे। बैरीकेडिंग के आगे एक टापू पर कुछ बच्चे उछल कूद कर रहे थे। बच्चों को देख कर हरवंश बैरीकेडिंग पार कर टापू की ओर जाने लगा। इसी दौरान हरवंश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। शोर मचने पर मल्लाहों मोहन कुमार केवट, पूरन कुमार, श्योराज, भोलू, मुकेश व राजू ने जब तक उसे गंगा से बाहर निकाला, हरवंश का दम निकल चुका था। सूचना पर ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। गढ़मुक्तेश्वर सीओ सतीश चंद्र पाण्डेय ने भी मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के नहीं इंतजाम
गजरौला। गंगा दशहरा का पर्व नजदीक है। दो दिन ही रह गए हैं, लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, मगर प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं। पुल के दोनों साइड मुख्य गंगा प्लेटफार्म पर काफी पहले से बैरीकेडिंग की हुई है। वहीं इससे आगे जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। जिससे श्रद्धालुओं के लिए स्नान के लिए स्थान भी कम रह गया है।


ऐसे में श्रद्धालु गंगा दशहरा पर स्नान के लिए नावों से दूसरी पार पहुंचेंगे। दूसरी पार भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बता दें कि पिछले दिनों हापुड़ के डीएम ने आदेश दिए थे कि गंगा में किसी के डूबने की जिम्मेदारी नगरपालिका परिषद गुढ़मुक्तेश्वर की होगी। पालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed