{"_id":"589b66cc4f1c1b945237a823","slug":"young-boy-dead-in-accident-marrige-function-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की शादी की तैयारी में जुटे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की शादी की तैयारी में जुटे युवक की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
हसनपुर रहरा रोड पर तीसरा मील के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने छोटे भाई की शादी के कार्ड छपवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस पर आर्डर देकर भाई के साथ घर लौट रहा था। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
आदमपुर थाना इलाके के गांव कसाईपुरा निवासी लोकपाल (26) पुत्र सोमपाल बुधवार को छोटे भाई लोकेश की शादी के कार्ड छपवाने के लिए हसनपुर प्रिंटिंग प्रेस पर आर्डर देकर लौट रहा था। हसनपुर-रहरा रोड पर तीसरे मील के पास पीछे से आ रहे सीरे के ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मौके पर ही लोकपाल की मौत हो गई, जबकि लोकेश बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मय वाहन भाग गया। इस दरम्यान मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवा दिया। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि लोकपाल की शादी तो हो गई थी, लेकिन कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसको कोई बच्चा भी नहीं था। पुलिस शव का पीएम कराने की तैयारी कर रही है।