फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yogi inaugurated and laid foundation stones of 31 projects worth 43.18 crores

योगी ने 43.18 करोड़ की 31 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Yogi inaugurated and laid foundation stones of 31 projects worth 43.18 crores
Yogi inaugurated and laid foundation stones of 31 projects worth 43.18 crores - फोटो : HASANPUR
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में जनसभा को संबोधित करने से पहले 43.18 करोड़ की 31 परियोजनाओं को जनता के लिए समर्पित कर दिया। जिसमें 16 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 15 परियोजनाओं को शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद सड़कों के निर्माण पर जोर दिया गया। सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया। दंगा कराने की साजिश रचने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई थी। स्प्ष्ट कहा गया था कि दंगा कराओगे तो संपत्ति जब्त होगी। ये ही हुआ, ऐसे लोगों की संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर चला। अपने 15 मिनट के संबोधन में चुनावी रंग में नजर आए योगी का फोकस विकास पर ही रहा। उन्होंने कहा कि विकास होगा तो युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेंगे। हमने विकास के कार्यों को बाधित नहीं होने दिया, यह दर्जनों परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास इसकी मिसाल है। यह सब हमारे विधायकों को मेहनत है। उन्होंने 43.18 करोड़ की 31 परियोजनाओं को अपने-अपने क्षेत्र में लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विकास परिवर्तन का कारण बनता है। यही विकास है, जिसके माध्यम से हमने प्रदेश की जीविका और जीवन को बचाने का काम किया था।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम------------------------------------------------------10,69,43,000
राजकीय महाविद्यालय हसनपुर-------------------------------------------9,30,24,000
गंगा नदी के बाये ओर हसनपुर तटबंध के निर्मित स्पर की पुर्नस्थापना----------4,27,33,000
कांकाठेर ग्राम्य पेयजल योजना------------------------------------------3,33,72,000
रखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ----------------------------------------1,38,31,000
अमरोहा में 48 कार्मिकों के लिए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष-------------1,85,22,000
आदमपुर में 16 कार्मिकों की क्षमता के लिए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष---1,01,77,000
डिडौली में 16 कार्मिकों की क्षमता के लिए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष-----1,01,77,000
बछरायूं में 16 कार्मिकों की क्षमता के लिए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष-----1,01,77,000
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा में अग्निशमन व्यवस्था----------------------24,40,000
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात में अग्निशमन व्यवस्था---------------24,40,000
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में अग्निशमन व्यवस्था-------------------------24,40,000
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में अग्निशमन व्यवस्था----------------------24,40,000
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढबारसी में अग्निशमन व्यवस्था----------------------24,40,000
भीमा ठिकरी से ग्राम झोटना तक संपर्क मार्ग---------------------------------------1,12,53,000
बलदाना असगर अली मार्ग पर राजेश शर्मा के मकान से रहमापुर-टांडा संपर्क मार्ग----76.44
अहरौला तेजवन रेलवे क्रॉसिंग से तारापुर फॉर्म तक सीसी रोड---------------------------52.63
खजूरी में बालकराम के मंदिर डॉमर रोड से रजबपुर जाने वाली तिराहे तक सीसी रोड--46.44
औगारपुर में पक्की सड़क से ग्राम तक सीसी रोड-----------------------------------------37.81
रुखालू में प्रकाश के मकान से विक्रम के घर तक सीसी रोड और नाला-------------------27.77
कुरी वीरान में केएन पब्लिक स्कूल से चेतन चौहान मार्ग तक सीसी रोड-----------------27.69
जमना वाली में ग्राम से मंदिर तक सीसी रोड----------------------------------------------24.11
मझोला खुर्द में राजीव के घर से प्राथमिक स्कूल तक सीसी रोड--------------------------23.30
कूड़ा माफी में भारत सिंह के घर से जाहरवीर मंदिर मेन रोड तक सीसी रोड--------------22.39
गंगापुरी में चामुंडा से पुरानी सीमेंट कंक्रीट रोड तक सीसी रोड----------------------------22.01
कोकापुर में सुभाष चौधरी के मकान से नत्थन के मकान तक सीसी रोड-----------------21.74
नांदनौर माफी में चामुंडा मंदिर से राजवीर त्यागी के घर तक सीसी रोड और नाली------21.61
सिहाली गोसाई में रोशन के घर से मुकेश के घर तक सीसी रोड---------------------------20.30
तरौली में विक्रम के मकान से ईश्वर के मकान तक सीसी रोड---------------------------20.10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed