{"_id":"6866e6331de4d9016d0bfbec","slug":"yogi-government-wants-to-deprive-the-poor-from-education-kataria-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143011-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है योगी सरकार : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है योगी सरकार : कटारिया
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदेश सरकार के सरकारी स्कूलों के विलय करने के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर विरोध जताया। कटारिया ने कहा कि योगी सरकार द्वारा प्रदेश के पांच हजार जूनियर एवं प्राइमरी स्कूलों को विलय करने का जो फैसला किया है, इसका चारों ओर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के प्रति पूरी तरह उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। उन्हें हर तरह से प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है। प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों को विलय करने का निर्णय लिया है, वह गरीब छात्रों के हितों के विपरीत है।
ग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस निर्णय की घोर निंदा करती है। सड़क से लेकर संसद तक इस निर्णय का विरोध करेगी। इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम राईनी, सचिन चौहान, अनवर हुसैन, शाहिद सिद्दीकी, हाजी खुर्शीद अनवर आदि मौजूद रहे।