फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yogendra Singh Academy tangled in Zulkarnain's spin.

Amroha News: जुल्कारनैन की फिरकी में उलझी योगेंद्र सिंह एकेडमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Yogendra Singh Academy tangled in Zulkarnain's spin.
अमरोहा। रोमांचक मुकाबले में एचएससीसी हसनपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी को 36 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचएससीसी हसनपुर ने 158 रन बनाए। इसके जवाब में योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम 123 रन पर ऑलआउट हो गई। एचएससीसी की जीत में बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान के साथ गेंदबाजों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचएससीसी हसनपुर की टीम ने 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से लाराई ने 26 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 40 रन की तेजतर्रार पारी खेली। एमडी अयाज ने 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। वहीं, मो. हुसैन ने महज 10 गेंदों पर चार छक्के जड़ते हुए 25 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से अदनान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए। जितेंद्र ने भी तीन विकेट लेकर एचएससीसी के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। टीम के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। अदीब अली खान ने 19 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की। जितेंद्र ने भी 18 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। पूरी टीम 16.3 ओवर में 123 रन बनाकर सिमट गई। एचएससीसी हसनपुर की ओर से जुल्कारनैन खान ने चार ओवर में 32 रन देकर चार विकेट चटकाए। मो. अमन ने दो विकेट लिए, जबकि मो. हुसैन, आजम खान और हाजी निजाम को एक-एक सफलता मिली। गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन ने योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी को लक्ष्य से दूर रखा और एचएससीसी हसनपुर ने 36 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed