{"_id":"6a91ef6a376db665470ab0fe","slug":"yogendra-academy-won-thanks-to-kavyas-93-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171646-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: काव्य के 93 रनों की बदौलत योगेंद्र एकेडमी जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: काव्य के 93 रनों की बदौलत योगेंद्र एकेडमी जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गजरौला के योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी में खेले मुकाबले में योगेंद्र सिंह एकेडमी की टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नीलकंठ एकेडमी को 57 रन से शिकस्त दे दी। मुकाबले में योगेंद्र एकेडमी के बल्लेबाजों ने पहले मजबूत स्कोर खड़ा किया, इसके बाद गेंदबाजों ने नीलकंठ के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 219 रन बनाए। टीम की पारी का मुख्य आकर्षण काव्य चौधरी रहे। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 87 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों तथा एक छक्के की मदद से 93 रन की शानदार पारी खेली। मध्यक्रम में मनोज सैनी ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन ठोक दिए। उनकी पारी की बदौलत योगेंद्र एकेडमी का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा। नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की ओर से बिलाल खान ने सात ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 26 रन के स्कोर पर अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सादिक चौधरी और शिवा चौधरी ने पारी को संभालने की कोशिश की। सादिक ने 67 गेंदों में 56 रन और शिवा ने 58 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन दोनों की पारियां टीम को जीत की मंजिल तक नहीं पहुंचा सकीं। नीलकंठ की पूरी टीम 31.2 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से आर्यन ने पांच ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
वहीं मनोज सैनी ने बल्ले के बाद गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवर में 23 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। कप्तान शुभम सैनी और मणी ने भी दो-दो विकेट हासिल कर नीलकंठ की पारी समेटने में अहम योगदान दिया। इस तरह योगेंद्र सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 57 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। काव्य चौधरी की 93 रन की बेहतरीन पारी और गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन ने योगेंद्र एकेडमी की जीत में अहम भूमिका निभाई।