फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   X-ray machine kept in CHC, patients wandering

Amroha News: सीएचसी में रखी एक्स-रे मशीन, भटक रहे मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine kept in CHC, patients wandering
हसनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन पहुंचे हुए चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार अभी एक्स-रे मशीन के लिए रूम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ता है। उन्हें या तो प्राइवेट में एक्स-रे कराना होता है, या जिला अस्पताल जाकर एक्स-रे कराते हैं। इसी समस्या को देखते हुए करीब चार माह पहले शासन स्तर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन अस्पताल में एक्स-रे रूम तैयार नहीं होने की वजह से अभी तक उसे चालू नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डाॅक्टर ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि एक्स-रे रूम तैयार कराने में थोड़ा सा समय लग गया है। अब एक्स-रे रूम बनकर लगभग तैयार है। जनवरी के पहले सप्ताह में एक्स-रे मशीन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का दर्द
-अस्पताल में एक्स-रे मशीन होने के बावजूद भी चालू नहीं है। इससे एक्स-रे कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। कई मरीज रोजाना एक्स-रे कराने के लिए परेशान होते हैं।---करन सिंह, नगलिया मुंशी
-सीएचसी में रखी एक्स-रे मशीन जल्द चालू होनी चाहिए। जिससे की मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। ---खिलेंद्र सिंह, भदौरा
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed