फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wow police Case filed against the one who raised his voice to stop gambling

वाह री पुलिस! जिसने जुआ रोकने की आवाज उठाई उसी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wow police Case filed against the one who raised his voice to stop gambling
गांव में हो रहे जुए को रोकने के लिए वीडियो बनाना एक युवक महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ जुआ खेलने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है हालांकि उसके साथ दस अन्य लोगों के नाम भी मुकदमे में शामिल किए गए हैं। भाकियू ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर रोष प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के भूवरा गांव में दो दिन पूर्व जुआ चल रहा था। गांव के ही सुक्खन ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद आदमपुर पुलिस ने अधिकारियों की फटकार सुनने के मंगलवार को सुक्खन को हिरासत में लेकर 12 घंटे तक थाने में रखा था। छूटने के बाद सुक्खन का आरोप था कि जुआरियों व पुलिस की मिली भगत से जुआ चल रहा था। जिसके तहत पुलिस ने मेरी पिटाई की। जंगल में छुपकर एक और वीडियो सुक्खन ने बनाया था जिसमें कहा था कि जुआरी और पुलिस उसकी जान के पीछे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

अब मामले में पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें सुक्खन का नाम भी शामिल है। भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष नितिन त्यागी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब व जुआ पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। पुलिस पीड़ितों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा सुक्खन को प्रताड़ित करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी। भाजपा के आदमपुर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार खड़गवंशी ने डीआईजी को घटना से अवगत कराते हुए मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मामले की रिपोर्ट भेजकर पुलिस की कारगुजारी से अवगत कराया जाएगा। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जो लोग जुए में शामिल हैं। उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed