{"_id":"5dab60ba8ebc3e012d6816c0","slug":"worker-hang-in-poltry-farm-jpnagar-news-mbd3264054168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म में फंदे पर झूलता मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी फार्म में फंदे पर झूलता मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर नगर स्थित मुर्गी फार्म में मजदूर का शव फंदे पर झूलता मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दे दी है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान में सब्जी विक्रेता अब्दुल करीम का परिवार रहता है। उनका 25 वर्षीय बेटा वसीम अपनी पत्नी के साथ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर नगर स्थित एक मुर्गी फार्म पर रहता है। वह पिछले तीन साल से यहीं पर नौकरी करता था, लेकिन शुक्रवार की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फार्म हाउस में फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही परिजन चीखते-चिल्लाते हुए मौके पर आ गए। वहीं, देहात थाना प्रभारी अरिहंत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।