{"_id":"61afc0d31dc4b01f656e1412","slug":"worker-dies-in-car-collision-jpnagar-news-mbd411906733","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल सवार मजदूर को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गजरौला थानाक्षेत्र के मुरीदपुर अटारी में किसान जसपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका एक बेटा कुलदीप (35) मार्बल की घिसाई का काम करता है। फिलहाल उसका काम रजबपुर थानाक्षेत्र के जलालपुर गांव में चल रहा था। सोमवार शाम वह साइकिल से जलालपुर जा रहा था। अभी वह हाईवे स्थित जलालपुर मंदिर के सामने पहुंचा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।