फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Worker dies after falling from crane in sugar mill

चीनी मिल में क्रेन से गिरकर कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from crane in sugar mill
Worker dies after falling from crane in sugar mill - फोटो : DHANAURA
वेव इंडस्ट्रीज में तकनीकी खराबी दूर करने के लिए क्रेन पर चढ़े एक कर्मचारी की नीचे गिरकर मौत हो गई। मिल अधिकारी कर्मचारी को लेकर सरकारी अस्पताल आए। यहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में मिल अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना गजरौला के गांव खेड़की भूड़ निवासी मनवीर सिंह पुत्र चंदी सिंह उम्र 28 साल वेव इंडस्ट्रीज में इलैक्ट्रिकल विभाग में काम करता था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को मिल में तकनीकी खराबी खराबी आ गई थी। मनवीर उसको ठीक करने के लिए क्रेन पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक मनवीर का पांव फिसला और वह नीचे गिर गया। उसका सिर नीचे स्थित एक मोटर से टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनवीर के नीचे गिरने की जानकारी मिलने पर मिल में हड़कंप मच गया। मिल के उपाध्यक्ष एके सिंह व अन्य कर्मचारी मनवीर को तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मनवीर को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर मिल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर परिजन व थाना बछरायूं पुलिस भी अस्पताल पहुच गई। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर मनवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा। इलेक्ट्रिकल विभाग में काम करने वाला मनवीर बेहद हंसमुख व मिलनसार था। वह बीते छह साल से मिल में काम कर रहा था। उसकी मौत की जानकारी मिलने पर साथ में काम करने वाले कर्मचारी गमगीन हो गए। एक कर्मचारी ने बताया कि मनवीर भाई बेहद अच्छे इंसान थे। उनका हंसता हुआ चेहरा सामने आ रहा है। कुछ देर पहले ही उनसे काम को लेकर बात हुई थी। मनवीर की शादी को अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं। आगामी 26 जनवरी को तीन साल होंगे। मौके पर मौजूद परिजन उसकी पत्नी स्वाति को घटना की जानकारी देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed