{"_id":"677599a5602fd42c6407b61a","slug":"work-will-be-done-by-maintaining-harmony-between-bar-and-bench-satpal-singh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-131836-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच के बीच सामंजस्य बैठाकर किया जाएगा कार्य: सतपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच के बीच सामंजस्य बैठाकर किया जाएगा कार्य: सतपाल सिंह
Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अधिवक्ता कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित बार के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश राणा एवं एल्डर कमेटी के अनुज कुमार यादव, शमीम अहमद, प्रमोद भटनागर तथा सतवीर चौहान ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं अधिवक्ता दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किया जाए। बार के निर्वाचित अध्यक्ष सतपाल सिंह यादव ने कहा कि वादकारियों को सस्ता और शीघ्र न्याय दिलाने के लिए बार और बेंच के बीच सामंजस्य बिठाकर कार्य किया जाएगा। सचिव रामवीर सिंह एवं नेत्रपाल ने संयुक्त रूप से कहा कि नई कार्यकारिणी कार्यालय और न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर लोगों को निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए हम मिलकर काम करेंगे। इस दौरान मधुर अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह गोले, मुकेश यादव, महेश राणा, अशोक कुमार, रिजवान अहमद, मोबिन अहमद, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन