फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   work planing for 20 villages

20 गांव की कार्ययोजना तैयार, विकास के लिए मिलेंगे 20-20 लाख0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
work planing for 20 villages
अमरोहा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले में कुल 69 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। फिलहाल 20 ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास योजना तैयार हो गई है। इसकी स्वीकृति के लिए प्रमुुख सचिव समाज कल्याण विभाग को भेजी गई है। अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम लिमिटेड की ओर से गांवों में विकास के लिए 20-20 लाख रुपये मिलेंगे। इस धन से सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र, सोलर लाइट्, शौचालय के निर्माण समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही लाभार्थीपरक योजना से लोगों को लाभ दिलाना है जैसे विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन दिलाया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूलों तक बच्चों की पहुंच आसान करेंगे। जिले के अनुसूचित जाति बहुल वाले गांवों में केंद्र सरकार विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने गांवों का चयन वेबसाइट से किया है। इन गांवों की सूची समाज कल्याण विभाग को भेजी गई है। इसके बाद इन गांवों में बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की गई है। समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 20 गांव में विकास के लिए कार्ययोजना तैयार हो गई है। दरअसल इन गांव में विकास का सर्वे पूरा होने के बाद स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed