{"_id":"65970faa82f7eb3f9e03ec08","slug":"work-on-construction-of-pedestrian-bridge-started-at-gajraula-railway-station-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-11622-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला रेलवे स्टेशन पर पैदल यात्री पुल बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला रेलवे स्टेशन पर पैदल यात्री पुल बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
गजरौला। आखिरकार ठेकेदार ने रेलवे स्टेशन पर पैदल यात्री बनाने का काम शुरू कर दिया। सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से पुल बन जाने पर नगर के तीन मोहल्लों सहित आस पास के गांवों की करीब 20 हजार से अधिक आबादी का आवागमन सुगम होगा।
गजरौला रेलवे स्टेशन पर पैदल यात्री पुल बनाए जाने की मांग काफी पुरानी है। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने पैदल यात्री पुल की कई बार मांग उठाई। उधर जब 23 अगस्त-22 की सुबह रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव गजरौला रेलवे स्टेशन पर आए तो उनसे दैनिक रेल यात्री समिति के पदाधिकारियों सहित नगर पालिका के तत्कालीन सभासद तेजपाल सिंह, व्यापारी नेता नवीन गर्ग, पंडित दयानंद शर्मा, अजय शर्मा, रामरतन सिंह जाटव, उत्तम सिंह प्रजापति, चंद्रपाल सिंह पाल, दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह चौहान, संजय अग्रवाल आदि लोगाें ने रेलवे स्टेशन पर पैदल यात्री पुल बनाए जाने की मांग रखी थी। रेलमंत्री के निर्देश पर डीआरएम, मंडलीय अभियंता (इंजीनियरिंग) ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीआरएम और अन्य अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट बनाकर रेल मंत्रालय को भेज दी। रेलवे ने पुल बनाने के लिए सवा तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए। बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने पुल बनाने का काम शुरू कर दिया। पुल बन जाने पर उपरोक्त मोहल्लों के साथ ही आस पास के गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
रेलवे ने दो बार लिए मिट्टी के सैंपल
पैदल यात्री पुल की मंजूरी मिलने और सवा तीन करोड़ रुपये स्वीकृत होने पर रेलवे ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। चार स्थानों से 65 फिट की गहराई के सैंपल लिए। जांच की गई थी कि मिट्टी कैसी है। इस पर पैदल यात्री पुल का निर्माण किया जा सकता है या नहीं। दूसरी बार तीन स्थानों से सैंपल लिए गए। दोनों बार सैंपल पास हो गए। जिसके बाद रेलवे ने पुल बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया। ठेकेदार ने स्टेशन का निरीक्षण किया। पुल की लंबाई और चौड़ाई कितनी रहेगी। अब पुल का काम शुरू हो जाने से नागरिकों में खुशी की लहर है।