{"_id":"65303f8a47c98ccd760ad9fa","slug":"womens-movement-continues-demanding-compensation-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-7083-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुआवजे की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुआवजे की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन जारी
Thu, 19 Oct 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। मध्य गंगा नहर में अधिग्रहित हुई जमीनों के मुआवजे को लेकर कूबी में महिलाओं का आंदोलन जारी है। वह पांचवें दिन भूख हड़ताल पर डटीं रहीं। साथ ही उन्होंने मौके पर रखी गई माता की चौकी पर पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन भी किया।
उनका कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह अब पीछे नहीं हटने वाली हैं। प्रशासन को उनकी मांग माननी हुई पड़ेगी। रामपुर घना, कूबी, मोहनपुर व घंसूरपुर के ग्रामीणों की जमीन मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहित की गई। लेकिन उन्हें मुआवजा आज तक नहीं दिया गया। ग्रामीण अब सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा मांग रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुआवजे की मांग को लेकर पांच दिन पूर्व महिलाएं कूबी में भूख हड़ताल पर बैठ गईं थीं। जबकि, तीन दिन नवरात्र शुरू होने पर उन्होंने धरना स्थल पर ही माता की चौकी रखते हुए पूजा पाठ किया था। बुधवार को पांचवें दिन भी महिलाएं धरने पर बैठीं रहीं। भूख हड़ताल से पहले उन्होंने पूजा अर्चना की। बाद में कीर्तन का आयोजन किया। बुधवार को राजेंद्री देवी, मोनिका, रेखा देवी, सरोज देवी एवं कुसुम देवी भूख हड़ताल पर रहीं। धरने पर मायाराम सिंह, राजवती देवी, अशोक कुमार, हरिराज सिंह, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।