फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   womens death

प्रसव के तीसरे दिन महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
womens death
अमरोहा। ऑपरेशन से प्रसव कराने के तीसरे दिन महिला की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों और डाक्टरों में नोकझोंक हुई। परिजनों का कहना था कि इलाज में डॉक्टरों ने लापरवाही बरती है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजनों ने इंकार कर दिया। बाद में परिजन शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव सिरसा जट निवासी बंटी पेशे से मजूदर है। उसकी पत्नी कंचन (22) गर्भवती थी। परिजनों ने तीन दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। कंचन ने एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। शनिवार की रात करीब तीन बजे कंचन की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों को बुलाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। काफी मिन्नतें करने पर स्टाफ नर्स ने डॉक्टरों से फोन पर बात की। डॉक्टर के कहने पर उसने कोई इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि इसके थोड़ी देर बाद कंचन की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों को गुस्सा भड़क गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस और डॉक्टरों के बीच तीखी झड़प हुई। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात को संभाला। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने स्पष्ट कह दिया कि पोस्टमार्टम करने वाले भी इनके लोग हैं। इस लिए वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते है। बाद में परिजन शव को लेकर घर चल गए। जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ऑपरेशन से महिला की डिलीवरी हुई थी। शनिवार की रात में उसकी हालत बिगड़ गई। उसका उपचार भी किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं है। - डॉ. राम निवास, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed