फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women got angry over Sandeshkhali incident, demonstrated

Amroha News: संदेशखाली की घटना को लेकर महिलाओं में गुस्सा, किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Women got angry over Sandeshkhali incident, demonstrated
अमरोहा। आरएसएस की महिला समन्वय की शाखा से जुड़ी महिलाओं ने संदेशखाली में महिलाओं पर हो अत्याचार को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर अत्याचार को रोकने व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शाखा की संयोजिका सरोज बाला के साथ तमाम महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगी। कहा कि संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) में महिलाओं, बच्चों एवं कुछ परिवारों पर अमानवीय अत्याचार एवं हिंसा हो रही है। इसे रोकने पर पश्चिम बंगाल पूरी तरह से नाकाम रही है। राजनीति व धार्मिक कारणों से प्रेरित ये कृत्य पुलिस प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है। उनकी मांग है कि पश्चिम बंगाल में हो रहे इन कृत्यों को तत्काल रोका जाए। दोषियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमे चलाए जाएं।
विज्ञापन

मांग की है कि पीड़ित महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को सुरक्षा प्रदान करें। केंद्रीय गृह मंत्रालय इन घटनाओं का संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करे। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान दीक्षा, गीता रानी, अंजना, अंशु, ललिता, रीना, बबली, रूमा, संयुक्ता, गायत्री, किरन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed