फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women found dead

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
women found dead
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत छह ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर फैजगंज गांव की है। मुरादाबाद के हरथला निवासी बबली की शादी सात मई 2020 को अशरफपुर फैजगंज निवासी टिंकू के साथ हुई थी। टिंकू गांव में ही ट्रैक्टर-ट्राली पर रोजमर्रा की मजदूरी करता है। बताते हैं कि बुधवार की शाम वह गांव के लोगों के साथ ईंट उतारने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर गाजियाबाद गया था। घर पर उसकी मां काजल, बहन शिवानी और पत्नी बबली मौजूद थे। रात्रि में किसी समय बबली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। गुरुवार की सुबह बबली कमरे से नहीं निकली तो सास काजल और ननद शिवानी ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अन्य परिजनों को बुला लिया। परिजन दरबार तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो बबली का शव फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। चीख पुकार मच गई। विवाहिता की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतार कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति टिंकू, सास काजल, ननद सरोज, देवर रिंकू, चचेरा ससुर ओमपाल व ब्रजपाल के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed