फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   women died in hot spot

हॉटस्पॉट में घर होने के कारण नहीं मिल सका इलाज, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
women died in hot spot
मंडी धनौरा(अमरोहा)। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट बनाए गए क्षेत्र में मंगलवार को इलाज नहीं मिलने के कारण एक महिला की जान चली गई। इससे महिला के परिजनों में बेहद रोष है। परिजनों में इस बात का गुस्सा है कि रास्ते बंद होने की वजह से वह महिला को बेहतर उपचार के लिए बाहर नहीं ले जा सके थे।
विज्ञापन

नगर में मोहल्ला चामुंडा वाली गली मैकेनिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बल्लियां लगाकर सील कर दी गई थी। इस गली में रहने वाले प्रदीप शर्मा की पत्नी रानी शर्मा (48) साल की मंगलवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई। फोन पर चिकित्सकों से संपर्क किया गया। सभी ने हालत सुनकर बाहर ले जाने के लिए कह दिया। महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी। घर हॉटस्पॉट क्षेत्र में होने की वजह से उनकी कार गली से बाहर नहीं निकल पाई। रात को ही पालिका अधिकारियों को फोन किया गया। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल पाया। गली दोनों ओर से सील थी। परिजन बेबस थे। उनके सामने ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। पति प्रदीप शर्मा का कहना था कि उनकी पत्नी की जान चाहे नहीं बचती लेकिन वह बाहर ले जाकर उपचार करा लेते तो संतुष्टि हो जाती।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र में ड्राप बैरियर लगाया जाएगा। इसके जरिए हॉटस्पॉट में चिकित्सा सुविधा व आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की जाएगी। किसी को मेडिकल इमरजेंसी है तो बैरियर के जरिए बाहर जा सकता है। इसके लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक यादव, एसडीएम धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed