{"_id":"6920d50de2848f99bf079049","slug":"women-cut-the-bag-of-a-mother-and-son-and-stole-rs-50000-and-fled-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151920-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मां-बेटे का थैला काटकर 50 हजार चोरी कर भागीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मां-बेटे का थैला काटकर 50 हजार चोरी कर भागीं महिलाएं
Sat, 22 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बैंक से रुपये लेकर निकले मां-बेटे का थैला काटकर दो महिलाएं ने 50 हजार रुपये चोरी कर भाग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के पपसरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे अनमोल बृहस्पतिवार को माता मुख्तयारी देवी के साथ आजाद रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा से रुपये निकालने आए थे। उन्होंने 50 हजार रुपये निकाले और करीब एक बजे बैंक से बाहर निकले। रुपये एक थैले में रखे थे जो मुख्तयारी देवी के हाथ में था। बैंक के बाहर अनमोल कुमार बाइक पर बैठ गए जबकि उनकी माता को बाइक पर बैठने में एक महिला ने मदद की और पास में ही एक अन्य महिला खड़ी थी।
इसके बाद मां-बेटे गांव के लिए चल दिए। करीब सौ मीटर दूर चलने के बाद देखा तो उनका थैला फटा था और रुपये भी गायब थे। घटना के बाद दोनों मां-बेटे वापस लौटे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।