फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman who blackmailed by having physical relations filed a case against farmer leader

Amroha News: शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला ने किसान नेता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 27 Sep 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman who blackmailed by having physical relations filed a case against farmer leader
मंडी धनौरा (अमरोहा)। शारीरिक संबंध बनाकर किसान नेता को ब्लैकमेल करने वाली महिला ने किसान नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में जेल भेजा था।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले किसान नेता को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने किसी काम के लिए गांव बुलाया। महिला ने किसान नेता को जंगल में ले जाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसके गैंग में शामिल लोगों ने वीडियो बना ली थी। उन्होंने किसान नेता को वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं आने तक उनको बंधक बनाकर रखा गया था। महिला ने अपने साथियों के संग मिलकर उनकी पिटाई की थी।
विज्ञापन

एक लाख रुपये की रकम महिला व उनके साथियों को दे दी गई थी। किसान नेता किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर आए थे। इस मामले में पुलिस ने किसान नेता की तहरीर पर महिला व उसके तीन साथियों को जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आते ही महिला ने किसान नेता पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में उनके खिलाफ शिकायत दी। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर किसान नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed