फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman tries to jump from overbridge after dispute with husband

Amroha News: पति से अनबन के बाद महिला ने ओवरब्रिज से कूदने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman tries to jump from overbridge after dispute with husband
गजरौला। पति से अनबन के चलते जान देने के लिए विवाहिता ने रेलवे ओवरब्रिज से कूदने की कोशिश की। जानकारी होने पर पहुंचे सास व ससुर ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी झगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा और परिजनों के साथ उसे भेजा।
विज्ञापन

बस्ती के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता मंगलवार की रात 11 बजे रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज पर पहुंच गई। यहां से वह जान देने के लिए नीचे कूदने की कोशिश कर रही थी। इस बीच शोर मचाते हुए उसके सास और ससुर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह उसे समझा कर जान देने से रोका। मगर इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। सास व ससुर से झगड़ते हुए विवाहिता ने कहा कि उसने पति से कुछ सामान मंगाया था, लेकिन वह सामान लाने की बजाय अपने दोस्त के साथ घूमने चला गया। इसी के चलते वह जान देने आई है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता को किसी तरह समझा कर घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वह बाद में अपने परिजनों के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed