फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman insists on staying with her lover

Amroha News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

Tue, 28 Oct 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Woman insists on staying with her lover
गजरौला। क्षेत्र निवासी एक महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। थाने में विवाहिता के पिता, भाई और दो बहनें उसे समझाने में लगी रही लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। उधर, प्रेमी की पत्नी को दोनों के साथ रहने से कोई ऐतराज नहीं है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव गंगा पार निवासी निवासी युवक की शादी पांच साल पहले आदमपुर क्षेत्र में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। एक महीने पहले युवक की पत्नी संदिग्ध हालात में गायब हो गई। युवक ने गांव के ही युवक, जो पांच बच्चों का पिता है, उस पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला को बुलंदशहर से तलाश कर लिया। थाने में लाने पर उसके पति व परिजनों को बुला लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गांव के ही प्रेमी के साथ गई थी और उसी के साथ रहेगी।
विज्ञापन

इस बीच युवक ने पत्नी के भाई, पिता और बहनों को बुला लिया। उधर, महिला का प्रेमी, उसकी पत्नी व ग्राम प्रधान भी थाने आ गए। समझाने पर भी महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, प्रेमी भी महिला को साथ रहने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed