फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman injured in collision with mini truck dies during treatment

Amroha News: मिनी ट्रक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Sun, 27 Apr 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in collision with mini truck dies during treatment
मंडी धनौरा/ बछरायूं। मिनी ट्रक की टक्कर से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला के पति ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय के सामने माया देवी नारियल पानी का फड़ लगाती थी। बीते बुधवार को गजरौला दिशा से आ रहा तेज रफ्तार एक मिनी ट्रक उसके फड़ में घुस गया था। दुर्घटना में माया देवी व उसकी आठ साल की बेटी अवनी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने मय मिनी ट्रक के पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। माया देवी व उसकी बेटी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया था। उपचार के दौरान माया देवी की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रोने लगे। पति मूलचंद की ओर से मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा थाना बछरायूं में दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed