फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman injured in bull attack died during treatment

Amroha News: सांड़ के हमले में घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in bull attack died during treatment
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में पांच दिन पूर्व सांड़ के हमले में घायल हुई महिला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि आवारा पशुओं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ पशु फसलों को उजाड रहे हैं तो दूसरी तरफ हिंसक पशु लोगों पर हमला कर उनकी जान लील रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी केकता (55) पत्नी बीरबल गोबर डालने के लिए खेत पर जा रही थी। अचानक सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। परिजन उपचार कराने के लिए वृद्धा को मेरठ ले गए। वहां पर हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे लेकर पाकबड़ा के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शनिवार को हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे घर ले गए। जहां रात करीब तीन बजे मौत हो गई। मृतका ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मामला जानकारी में है। लेकिन परिजनों में पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। बिना कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed