फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies of fever; husband had passed away three months ago.

Amroha News: बुखार से महिला की मौत, तीन माह पहले पति का हुआ था निधन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever; husband had passed away three months ago.
ढबारसी। गांव सांथलपुर में बुखार से एक महिला की मौत हो गई। तीन माह में परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन

सांथलपुर निवासी कलावती (38) को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। परिजनों ने शुरुआत में स्थानीय चिकित्सक से उनका उपचार कराया, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को अचानक उनकी स्थिति अधिक बिगड़ गई। परिजन उन्हें संभल के गंवा कस्बे स्थित अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां भी उनकी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। परिजन उन्हें इलाज के लिए हसनपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

कलावती के परिवार में छह लोग हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन महीने पहले कलावती के पति अशोक का निधन हुआ था और महज एक माह पूर्व उनके ससुर रामचंद्र की भी मृत्यु हो गई थी। पूरे गांव में शोक की व्याप्त है। सीएचसी रहरा के प्रभारी डॉ. मुदित गौतम का कहना है कि उन्हें बुखार से महिला की मौत की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed