{"_id":"683cc075decbc168f3075741","slug":"woman-dies-due-to-wrong-injection-family-members-create-ruckus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141055-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Mon, 02 Jun 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव शेरपुर में झोलाछाप के इलाज से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, परिजनों की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
गांव शेरपुर में 25 वर्षीय एक महिला को बीते दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गांव के ही एक झोलाछाप से उसका उपचार कराया। महिला को इलाज से कोई लाभ नहीं हो रहा था। रविवार सुबह झोलाछाप ने महिला को एक इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होने पर परिजन हंगामा करने लगे। इस बीच झोलाछाप भाग गया। परिजनों की ओर से कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों ओर से समझौते के प्रयास जारी थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है।