{"_id":"6511e9fe9543974a4e0d9f9f","slug":"woman-dies-due-to-negligence-of-bus-driver-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-5482-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बस चालक की लापरवाही से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बस चालक की लापरवाही से महिला की मौत
Tue, 26 Sep 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। रोडवेज बस चालक की लापरवाही एक महिला की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बस से उतरते समय महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव नीली खेड़ी निवासी प्रीतम सिंह की पत्नी सविता (40) गाजियाबाद स्थित रिश्तेदारी में गई हुई थी। सोमवार की दोपहर वह रोडवेज बस से वापस गांव लौट रही थी। आरोप है कि गांव चुचैला कलां में सविता के बस से उतरते समय चालक ने अचानक बस को चला दिया। संतुलन बिगड़ने के चलते वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। चालक बस को लेकर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक छा गया।