{"_id":"65679c68498e7d23840818a5","slug":"woman-dies-after-eating-poison-in-domestic-discord-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-9455-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घरेलू कलह में जहर खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घरेलू कलह में जहर खाने से महिला की मौत
विज्ञापन
बुरावली। घरेलू कलह में महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या का शक जताते हुए हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
रहरा थानाक्षेत्र के गांव गंगवार निवासी आस मोहम्मद की शादी करीब पांच साल पहले अशरफपुर निवासी हुस्न जहां (26) के साथ हुई थी। अभी कोई संतान भी नहीं थी। बताते हैं कि मंगलवार की रात घरेलू कलह के चलते हुस्न जहां ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल वालों पर शक जताते हुए हंगामा किया। बाद में गांव के लोगों की पंचायत बैठ गई। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई सूचना मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।