फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies after delivery, notice to hospital operator

प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल संचालक को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, notice to hospital operator
अमरोहा। सैदनगली के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नोडल अधिकारी ने अस्पताल संचालक को नोटिस थमाकर जबाव मांगा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि थाना क्षेत्र के गांव चक गुलाम अंबिया निवासी आनंद ने पत्नी (27) को प्रसव पीड़ा के दौरान रविवार को सैदनगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर करीब दो बजे रीता ने प्रसव के दौरान बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद बेटे की हालत खराब हो गई। उसे वहीं के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया। प्रसव के दो घंटे बाद महिला की भी हालत खराब हो गई। बेहोशी की हालत में उसे रेफर कर दिया। आनंद के बड़े भाई गजेंद्र गिरि का कहना है कि संभल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद घर ले जाकर शव का अंतिम संस्कार दिया। इसकी सूचना पर नोडल अधिकारी डा.शरद कुुमार सैदनगली पहुंचे। उन्होंने अस्पताल संचालक को नोटिस थमाया है। उन्होंने बताया कि विभाग के रिकार्ड में लता नाम से किसी अस्पताल का पंजीकरण नहीं है। अस्पताल संचालक से पंजीकरण संबंधित कागज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed