फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman died due to suffocation due to smoke

धुआं की वजह से दम घुटने के कारण हुई थी महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Woman died due to suffocation due to smoke
धुआं की वजह से दम घुटने के कारण हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन

हसनपुर(अमरोहा)। छप्पर के घर लगी आग से उठे धुएं की वजह से दम घुटने के कारण सोते समय महिला की मौत हुई थी यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल में मजदूर बृजपाल का परिवार रहता है। बृजपाल के दो बेटे पूरन और चेतराम गांव में अंदर बने घर में रहते हैं जबकि बृजपाल एवं उसकी 55 वर्षीय पत्नी मंगिया गांव के बाहरी छोर पर बने छप्पर के घर में रहते थे। बृहस्पतिवार की रात को बृजपाल और उसके दोनों बेटे गांव के पास ही एक गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने के लिए गए थे जबकि रोजाना की तरह मंगिया छप्पर के घर में सो रही थी। शुक्रवार तड़के करीब 3:00 बजे अचानक छप्पर के घर में आग लग गई थी। जिसमें जलकर मंगिया की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी और पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार यादव, उप जिलाधिकारी विजय शंकर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की मौत छप्पर में आग लगने से उठे धुएं की वजह से दम घुटने के कारण हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed