{"_id":"65e229472462a509d0074de4","slug":"woman-crossing-road-dies-after-being-hit-by-roadways-bus-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-114744-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर- गजरौला मार्ग पर सड़क पार कर रहीं शमीम बानो (60) को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है।
मोहल्ला कोट दरबार निवासी शमीम बानो शुक्रवार की दोपहर हसनपुर से बस में सवार होकर आगापुर में रहने वाले अपने बेटी के घर जा रहीं थीं। हसनपुर गजरौला मार्ग पर आगापुर प्याऊ पर शमीम बानो बस से उतरकर जैसे ही आगापुर की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ जाने को के लिए सड़क पार करने लगीं। इसी बीच तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
मृतका ने अपने पीछे दो बेटी छोड़ी हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे।