फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Woman constable act, threw husband out of house, got plot registered in her name, slapped him on prote

महिला सिपाही की करतूत: पति को घर से निकाल...प्लॉट करवाया अपने नाम, विरोध पर मारे थप्पड़, यह दे डाली धमकी

Sun, 08 Dec 2024 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा) Updated Sun, 08 Dec 2024 02:32 AM IST
सार

महिला कांस्टेबल पर पति को उत्पीड़ित करने, संपत्ति हड़पने और झूठे मुकदमों की धमकी देने का आरोप है। सीसीटीवी में कैद घटना के बाद पति ने नौगांवा सादात थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Amroha: Woman constable act, threw husband out of house, got plot registered in her name, slapped him on prote
अमरोहा पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला कांस्टेबल ने शादी के बाद से ही पति का उत्पीड़न शुरू कर दिया। मुरादाबाद में प्लॉट भी अपने नाम कर लिया। पति को घर से निकाल दिया। गांव की जमीन को बिकवाने के लिए भी दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। जान से मारने की नीयत से गला भी दबाया।

विज्ञापन


पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पति ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी युवक की शादी 21 अप्रैल 2015 को महिला कांस्टेबल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला कांस्टेबल मुरादाबाद में रहने की जिद करने लगी।
विज्ञापन


इस पर युवक ने मुरादाबाद में प्लॉट खरीदा और जिसका बैनामा कांस्टेबल ने अपने नाम करा लिया। महिला कांस्टेबल के पास दो लड़कियां हैं। वर्तमान में उसकी तैनाती बरेली में है। आरोप है कि मुरादाबाद में मकान तैयार होने के बाद महिला कांस्टेबल का रवैया बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पति को घर से निकाल दिया। तभी से वह गांव में माता-पिता के साथ रहता है। अब महिला कांस्टेबल गांव की संपत्ति को बेचने का दबाव बनाती है। संपत्ति बेचने से इनकार कर दिया तो महिला कांस्टेबल ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म और सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।


आरोप है कि पांच दिसंबर के दोपहर महिला कांस्टेबल ने पति के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। घटना में युवक घायल हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर महिला कांस्टेबल पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed