फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman commits suicide after husband catches her with lover

Amroha News: पति ने प्रेमी के साथ पकड़ा तो महिला ने दे दी जान

Tue, 04 Nov 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide after husband catches her with lover
डिडौली (अमरोहा)। दो साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला को रविवार को पति ने बिहार निवासी प्रेमी के साथ रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर महिला ने लोकलाज की वजह से चूहे मारने वाली दवा खा ली। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक किसान की बेटी ने क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद महिला की फेसबुक पर बिहार के युवक से दोस्ती हो गई। बिहार का युवक भी बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। फेसबुक पर ही एक-दूसरे का नंबर लेकर फोन पर बात करने लगे। पति को शक हुआ तो उसने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार को महिला अपने प्रेमी के साथ एक होटल में गई और इसके बाद दोनों रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। चर्चा है कि दोनों का घर छोड़कर भागने का प्लान था। जानकारी होने पर पति ने दोनों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पकड़ लिया। प्रेम कहानी की हकीकत पति को पता चलने के बाद लोकलाज की वजह से महिला ने जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में महिला को चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। डॉक्टर के मुताबिक महिला ने चूहे मारने वाला जहर खाया था। फिलहाल, पुलिस ने बिहार निवासी महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। वहीं महिला के पिता ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। बेटी के द्वारा लोकलाज की वजह से जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed