{"_id":"655274d66dd9f214e8016d14","slug":"woman-blackmails-young-man-case-registered-for-abetting-suicide-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-8605-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला ने युवक को किया ब्लैकमेल, आत्महत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला ने युवक को किया ब्लैकमेल, आत्महत्या के लिए उकसाने में केस दर्ज
विज्ञापन
डिडौली। मुरादाबाद की महिला ने डिडौली में दूध की डेयरी पर काम करने वाले युवक को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी। महिला के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तीन महीने बाद मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव चक कौहनकू में छत्रपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा शिवम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हरियाणा गांव स्थित अमूल दूध डेयरी पर काम करता था। इस बीच गांव की ही रहने वाली महिला ने शिवम को प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि महिला लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर ब्लैकमेल कर रुपये वसूलती हैं। उसने शिवम को किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया और उसकी अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। बाद में व्हाट्सएप पर भेजकर बदनाम करने का डर दिखा कर रुपये वसूलती रही। शिवम ने ये बात अपने परिजनों को बताई। काफी समझाने के बाद भी वह शिवम को ब्लैकमेल करती रही और अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।
इसके बाद महिला पांच लाख रुपये की मांग करने लगी। रुपये नहीं देने पर अश्लील वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। जिसके बाद शिवम मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। 31 अगस्त 2023 की दोपहर शिवम दूध की डेयरी पर था। तभी उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। डेयरी पर काम करने वाले कर्मचारियों ने घटना की जानकारी शिवम के परिजनों को दी। बाद में उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक सितंबर की दोपहर शिवम की मौत हो गई। घटना के तीन महीने बाद मृतक शिवम के पिता छत्रपाल सिंह ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर डिडौली कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- --