फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman assistant assaulted by entering advocate's chamber, case

अमरोहा: अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर महिला सहायक से मारपीट, केस

Thu, 09 Feb 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Feb 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman assistant assaulted by entering advocate's chamber, case
हसनपुर। नगर के न्यायालय में अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर महिला सहायक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नगर के बाह्य न्यायालय में अधिवक्ता दीनदयाल यादव प्रैक्टिस करते हैं। परिसर में ही उनका चेंबर बना हुआ है। उनके साथ गांव रहरई निवासी सपना प्रजापति सहायक के रूप में कार्य करती है। वह लॉ की छात्रा है। बुधवार की दोपहर को सपना प्रजापति व अधिवक्ता दीनदयाल यादव चैंबर पर बैठे हुए थे। इस दौरान उनके ही गांव की ही एक महिला केस के सिलसिले में चेंबर पर पहुंच गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद सपना प्रजापति के साथ में मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। आसपास अन्य चेंबर पर बैठे साथी अधिवक्ताओं ने उसे बचाया। पुलिस ने घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। उधर घटना से नाराज साथी अधिवक्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुशीला निवासी पूर्वी दिल्ली हाल निवासी गांव रहरई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed