{"_id":"6473b095108416e4bc0dfcd4","slug":"woman-arrested-for-rescuing-accused-from-home-guard-hasanpur-news-c-15-1-158921-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होमगार्ड से आरोपी को छुड़ाने की आरोप महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होमगार्ड से आरोपी को छुड़ाने की आरोप महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
हसनपुर। होमगार्ड से मारपीट के आरोपी को छुड़ाने की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में चालान किया गया है।
नगर के मोहल्ला खेवान निवासी रविंदर के घर पर शुक्रवार को कुआं पूजन का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में रविंदर के बहनोई अमरीक निवासी चंडीगढ़ और दूसरे बहनोई प्रकाश निवासी अहमद नगर अमरोहा भी आए हुए थे। अमरीक और प्रकाश को मोहल्ले के लोगो से विवाद हो गया था। मारपीट में दोनों घायल हो गए थे। रविंद्र की तहरीर पर मोहल्ले के ही जोगिंदर, सिकंदर, राजू और सुखबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली में तैनात दरोगा मुनीश शर्मा और होमगार्ड राकेश कुमार आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर गए थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जोगिंदर को पकड़ लिया था। जोगिंदर को पकड़कर घटनास्थल पर ले गए थे। जहां पर विवाद हुआ था। मौके पर मारपीट में घायल हुए प्रकाश और अमरीक को भी बुला लिया था। इस दौरान मौके पर ही दोनों पक्षों में पुलिस के सामने मारपीट शुरू हो गई थी। दरोगा ने अमरीक व प्रकाश और आरोपी जोगिंदर को ई रिक्शा में होमगार्ड राकेश के साथ बैठाकर कोतवाली जाने के लिए कह दिया था। लेकिन रास्ते में ही जोगिंद्र की मां ने अपने कुछ लोगों के साथ ई रिक्शा रोककर बेटे को छ़ुड़ा लिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि मारपीट के आरोपी जोगिंद्र, सिकंदर, सुखबीर और राजू को गिरफ्तार कर लिया। रास्ते में बेटे मारपीट कर बेटे को अपने साथ ले जाने वाली महिला सुशीला को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान कर दिया है।