{"_id":"6529acd8ef8bcb2fe7096b99","slug":"woman-and-youth-die-of-fever-in-gajraula-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-6737-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला में बुखार से महिला और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला में बुखार से महिला और युवक की मौत
Sat, 14 Oct 2023 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। इलाके में बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी नन्हे (32) पुत्र बुद्धू को कई दिन से बुखार आ रहा था। उसने मेरठ में दम तोड़ दिया, जबकि नवादा उर्फ सुल्तानपुर गांव निवासी सरोज देवी उर्फ महेंद्री (42) ने गांव में दम तोड़ दिया।
चौबारा गांव निवासी नन्हे पुत्र बुद्धू कपड़ों की फेरी लगाकर बेचता था। बीते रविवार को नन्हे को बुखार आया। जिस पर उनको गजरौला में दवाई दिलाई गई। जिसके बाद हालत में कुछ सुधार हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक फिर तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उनको गजरौला निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी प्लेटलेट्स बहुत कम बताई गईं। उनको मेरठ ले जाया गया। जहां पर बृहस्पतिवार की रात 11 बजे उनकी मौत हो गई।
उधर नवादा उर्फ सुल्तानपुर मौलवी गांव निवासी राजेंद्री को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह कई दिन तक गजरौला में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती रहीं, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई। इससे पहले खादगुर्जर में बुखार ने दो बालिकाओं और पांच महिलाओं को लील लिया। गंगापुरी गांव में दसवीं की छात्रा, युवक सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर भी नहीं देख रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह का कहना है कि वह शनिवार को गांव में जाकर शिविर लगवाएंगे। घर-घर जाकर लोगों का इलाज किया जाएगा।