फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   without ticket

ट्रेन के सफर में जुगाड़बाजी, कोरोना की जंग में सेंधमारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
without ticket
अमरोहा। अब इसे जुगाड़बाजी कहे या लापरवाही। कोरोना काल में भी वेटिंग या बिना टिकट ट्रेनों में सफर करने से यात्री बाज नहीं आ रहे हैं। ये हाल तब जब कंफर्म टिकट वालों की ही ट्रेन में इंट्री है। बावजूद इसके बिना और वेटिंग टिकट वाले ट्रेनों में सवार हो जाते हैं। ये जुगाड़बाजी और लापरवाही कोरोना की जंग में सेंधमारी का काम कर रही है। इससे दूसरे यात्री मुश्किल में आ सकते हैं। अमरोहा स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा के आठ मामले में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में देशभर में सिर्फ 200 कोविड स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में जनरल कोच में भी सीट बुक की जा रही है। बिना कंफर्म टिकट टे्रेनों में इंट्री नहीं है। यही नहीं ट्रेन के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले यात्री स्टेशन पहुंचते हैं। जहां उनका ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। साथ ही उनकी थर्मल स्क्रिनिंग की जाती है। ताकि कोरोना आशंकित का पता लगाया जा सके। इसके बाद ही यात्रियों को ट्रेन में सवार होने दिया जाता है। इन सबके बावजूद आम दिनों की तरह कोरोना काल में भी जुगाड़बाजी और लापरवाही जारी है। बिना टिकट और वेटिंग टिकट वाले यात्री भी ट्रेनों में सवार हो जाते हैं, जिनकी न तो स्क्रिनिंग होती और न ही कोई ब्योरा दर्ज होता है। ऐसे में इन यात्रियों से दूसरे यात्रियों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आठ यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा जा चुके हैं। इन यात्रियों से रेलवे ने जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

- अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आठ यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे। इन यात्रियों से किराया और जुर्माना वसूला गया है। इनमें पांच यात्री दिल्ली और तीन यात्री मुरादाबाद से ट्रेन में सवार हुए थ। - कैलाश चंद्र, सीआईटी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed