फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Withdraw 50 thousand rupees from the account by changing ATM card

Amroha News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपये निकाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Withdraw 50 thousand rupees from the account by changing ATM card
हसनपुर। एटीएम कार्ड बदलकर पचास हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकासी का संदेश मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की। बाद में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेड़ा खुर्द में किसान डालचंद सिंह का परिवार रहता है। हसनपुर की स्टेट बैंक शाखा में उनका खाता है। 28 फरवरी को उनका बेटा राजीव कुमार अपने पिता डालचंद्र सिंह का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने गया था। जैसे ही वह अमरोहा अड्डे स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा। इस दौरान एटीएम के पास एक युवक खड़ा हुआ था। उसने राजीव कुमार को झांसे में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बातों ही बातों में पिन नंबर भी पूछ लिया। पीड़ित राजीव कुमार ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो कामयाब नहीं मिली। लिहाजा वह लौट गया। कुछ देर बाद उसके पिता के खाते से 49 हजार 900 रुपये निकालने का संदेश मिला। मोबाइल पर संदेश देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही बैंक पहुंचकर खाते पर रोक लगवाई। इस मामले में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed