फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   winter season

हेल्दी सिजन में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भरमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
winter season
अमरोहा। हेल्दी सीजन में ठंड की मार मरीजों पर पड़ने लगी है। सीजन में भी जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भरमार हो रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में 1053 मरीज इलाज कराने पहुंचें। फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इसमें कोल्ड डायरिया, सांस, और सर्दी जुकाम के मरीज शामिल रहे। इन दिनों मौसम में हो रही उठक-पटक ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम के उतार चढ़ाव से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। जबकि सेहत को लेकर सर्दी का मौसम हेल्दी सीजन माना जाता है। सोमवार को अस्पताल में ज्यादातर सांस लेने में दिक्कत, शुगर, खांसी, बुखार के मरीज शामिल रहें। जहां डॉक्टरों ने दवाई के साथ सर्दी से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्दी के बचाव के लिए लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान, गर्म कपड़ों का प्रयोग और बाहर खुले में न निकलने, हरी सब्जियों का सेवन करने, धूम्रपान न करने की सलाह दी। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर चरन सिंह ने बताया कि इन दिनों सर्दी में सेहत के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। खासकर सांस और दिल रोगी अपना ध्यान रखें। क्योंकि सर्दी में इन दोनों बीमारी से पीड़ित ऐसे लोगों को हार्टअटैक की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed