{"_id":"5e1377168ebc3e881b4c3d1f","slug":"winter-jpnagar-news-mbd335395769","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
विज्ञापन
अमरोहा। हर दिन मौसम के तेवर बदल रहे हैं। रविवार की शाम को भी मौसम का बदला मिजाज सोमवार को बरकरार रहा। आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच चंद मिनटों के लिए सूर्यदेव झलक दिखाकर छिपते रहे। वहीं बूंदाबांदी और सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी। लंबी छुट्टी के बाद स्कूल गए बच्चे ठिठुरते हुए घर लौटे।
पिछले तीन चार दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी धूप खिल जा रही है तो कभी घना कोहरा हो जा रहा है। सुबह से शाम तक मौसम के तेवर बदले नजर आ रहे हैं। रविवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवा ने धूप के असर को कम कर दिया। वहीं शाम होते हुए आसमान में बादल छाए गए। बारिश जैसे हालात बन गए। ये बदला मौसम सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ही बदली रही। वहीं बीच-बीच हवा चलती रही। कई बार बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान बीच-बीच में कुछ मिनटों के लिए सूर्यदेव की झलक देखने को मिली। मौसम के इस बदले तेवर से लोग परेशान दिखे।
किसानों की चिंता बढ़ी
अमरोहा। बारिश की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि गेहूं की फसल की बुवाई में पहले ही देरी हो चुकी है। जो गन्ना खाली करके खेतों में गेहूं बोई जा रही है। उसे फिर से बोने में किसानों के लिए परेशानी होगी। हल्की बारिश से भी पिछैती गेहूं की बुवाई प्रभावित सकती है।