फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wind and rain caused the power outage in hundreds of villages along with the city

Amroha News: हवा-बारिश ने उड़ाई शहर के साथ सैकड़ों गांव की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Wind and rain caused the power outage in hundreds of villages along with the city
अमरोहा। क्षेत्र में बुधवार रात तेज हवा के साथ आई बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह लाइन में फाल्ट की समस्या खड़ी हो गई तो कई जगह लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर गए। इसके चलते शहर सहित जिलेभर के सैकड़ों गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही। अमरोहा ही नहीं गजरौला और धनौरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी रात भर बिजली गुल रही। पूरी रात लोगों को बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार को सुबह भी लोगों को पानी सहित अन्य परेशानियों से जूझना पड़ा। कुछ जगह सुबह तो कुछ जगह दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सात मोहल्लों और गांवों में 13 घंटे गुल रही बिजली
अमरोहा। बुधवार रात बारिश और हवा के साथ अहरोई बिजलीघर से जुड़े कटकुई, जट बाजार, कांठ अड्डा, अहमद नगर, काशीराम काॅलोनी, शिवद्वारा और तहसील क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। जगह-जगह लाइन में फाल्ट आने के साथ तारों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गईं। इसके अलावा गांव भजनपुरी, पचकौरा, हाशमपुर, रायपुर, उक्सी, सदौली, बुडेरना में बिजली गुल हो गई। रात नौ बजे के बाद बिजली चली गई, जो बृहस्पतिवार दोपहर में आपूर्ति सुचारू हुई। वहीं, गुलड़िया बिजलीघर से जुड़े मोती नगर, रफातपुरा, मंडी समिति, हाशमी नगर, मोहल्ला नल, सरायकोना में तीन घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

11 घंटे अंधेरे में डूबी रही 8 मोहल्लों की 30 हजार की आबादी
गजरौला। रात बिजली की लाइन में फाल्ट हो जाने के कारण नगर के फीडर-1 के आठ मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सुबह साढ़े नौ बजे तक बिजलीकर्मियों को फाल्ट किस जगह हुआ इसका भी पता नहीं चल पाया। नगर के फीडर-1 में अतरपुरा, फाजलपुर, शुक्लपुरी, मायापुरी, प्रेम नगर, धुनपुरी, अवंतिका नगर, जलाल नगर शामिल हैं। इनमें 30 हजार से अधिक आबादी रहती है। बिजली विभाग के 5569 उपभोक्ता हैं। बुधवार रात हुई बारिश के कारण 11 बजे उपरोक्त मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सुबह आठ बजे तक बिजली नहीं आने पर सबमर्सिबल नहीं चल सके। शिकायत के बाद कर्मचारी फाल्ट सही करने के लिए दौड़े, मगर सुबह साढ़े नौ बजे फाल्ट नहीं मिला। बमुश्किल उनको फाल्ट हाथ लगा। कर्मचारियों ने 10 बजे तक फाल्ट सही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गजरौला। बुधवार रात बिजली नहीं आने के कारण आम नागरिक ही नहीं बल्कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने पर भर्ती मरीजों की परेशानी बयां करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सरकारी अस्पताल के सामने एक अस्पताल का है। रात में बिजली गुल है। मरीज अंधेरे में बेड पर लेट रहे हैं। किसी ने मोबाइल जलाकर रोशनी कर रखी तो कोई हाथ के पंखे से गर्मी से बचने का प्रयास कर रहा है। वीडियो में कोई शख्स बोल रहा है कि यहां पर एक बजे से बिजली नहीं है। इसलिए मरीज और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तेज हवा व बारिश से रातभर बिजली गुल रही

मंडी धनौरा/बछरायूं। बुधवार की रात करीब आठ बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हुई। कुछ देर बाद बारिश होने पर बिजली गुल हो गई। तेज हवा की वजह से कई स्थानों पर तार टूट गए। रातभर नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली ठप रही। बछरायूं स्थित 132 केवीए बिजलीघर से धनौरा व देहात में आपूर्ति होती है। फाल्ट होने के चलते मंडी धनौरा के मोहल्ला गढ़ी, मोहल्ला अट्टा, सुभाष नगर, विजय नगर, गांधी नगर, कंचन बाजार आदि में 15 हजार की आबादी नौ घंटे तक बिना बिजली के रही। वहीं, 10 हजार आबादी वाले मोहल्ला कटरा में 14 घंटे आपूर्ति ठप रही।

- बारिश व तेज हवा के चलते रात में जगह-जगह फाल्ट होते रहे। कहीं कहीं लाइनों पर पेड़ भी टूटकर गिरे। रात में ही कर्मचारी आपूर्ति सुचारू करने के लिए निकले। कई जगह समय पर आपूर्ति बहाल हो गई थी, लेकिन कुछ जगह फाल्ट न मिलने पर समय लगा। रात होने के चलते बृहस्पतिवार को दिन में सभी जगह आपूर्ति चालू करा दी गई। सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article