फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wild animal appeared in the field, panic arose

Amroha News: बाग और मक्का के खेत में दिखाई दिया जंगली जानवर, दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Wild animal appeared in the field, panic arose
उझारी। बाग और मक्का के खेत में अलग-अलग दो जंगली जानवर देखे जाने पर किसानों एवं बाग रखवाली करने वालों में दहशत का माहौल है। किसानों ने जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना वन विभाग को देते हुए उन्हें पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा उझारी के मौजा मंसूरपुर हसनपुर संभल मार्ग पर चौधरी नूर मोहम्मद का खेत है। खेत में मक्का की फसल खड़ी है। वहीं बराबर में चौधरी इकबाल का आम का बाग है। चौधरी नूर मोहम्मद एवं उनका बेटा मोहम्मद फैजान बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे अपने खेत में लगी मक्का की फसल को पशुओं से बचाव के लिए रखवाली करने गए थे। तभी खेत से एक जंगली जानवर निकलता हुआ बाइक की लाइट के सामने दिखाई दिया। वहीं, दूसरा जानवर बराबर में बाग में बैठा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

बाग की रखवाली कर रहे रजोहा निवासी जबर सिंह सैनी ने बताया कि एक जानवर बाग के अंदर घूमता हुआ दिखाई दिया था। चौधरी नूर मोहम्मद ने अपने मोबाइल में इस जानवर की फोटो कैद कर ली। जंगली जानवर मिलने पर बाग रखवाली करने वालाें एवं किसानों में दहशत का माहौल है। किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है। वन दरोगा पलटराम का कहना है कि जंगली जानवर की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed