फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wife was beaten to death, ran away by opening the door, saved her life

पत्नी को पीटकर किया अधमरा, दरवाजा खोलकर भागी, बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Wife was beaten to death, ran away by opening the door, saved her life
गजरौला। शराबी पति ने पत्नी को डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि रात भर उसे बंधक बनाकर रखा। दिन निकलने पर पति के जाते ही किसी तरह महिला दरवाजा खोलकर वहां से भाग निकली और अपनी जान बचाई। बाद में अपनी शिकायत लेकर थाने जा पहुंची। इसी दौरान अचानक थाने आए सीओ सत्येंद्र कुमार ने उसे देखा तो उसकी पीड़ा सुनी और उसके शौहर पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए। घायल महिला का मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव पपसरा खादर निवासी सरमीन गोद में नवजात शिशु को लेकर घायलावस्था में थाने पहुंची। महिला थाना प्रभारी एसआई श्वेता त्यागी को अपनी पीड़ा सुनाई। इसी बीच थाने आए सीओ सत्येंद्र कुमार की निगाह पीड़िता पर पड़ी तो उन्होंने उससे जानकारी ली। महिला ने बताया कि उसकी शादी लगभग सात वर्ष पूर्व पपसराखादर निवासी शाहिद से हुई थी। चार बच्चे भी हैं। पति शराब पीकर आए दिन पिटाई करता है। पूर्व में उसका पैर भी जला दिया था। उसने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी कराई थी लेकिन समझौता होने के कारण चली गई थी। महिला ने बताया कि सोमवार की रात उसकी निर्मम तरीके से डंडे से पिटाई की गई। उसके मुंह पर खून भी जमा हुआ था। शरीर पर नील के निशान भी थे। सीओ ने आरोपी शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। इसके बाद वह अपने मायके छजलैट जाने को कहकर वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed