{"_id":"686ed47319e1d59cf40ce698","slug":"wife-talks-to-brother-in-law-pressure-mounts-on-him-to-sell-village-land-and-live-in-the-city-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143365-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जीजा से बात करती है पत्नी, गांव की जमीन बेचकर शहर में रहने के लिए बनती है दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जीजा से बात करती है पत्नी, गांव की जमीन बेचकर शहर में रहने के लिए बनती है दबाव
Thu, 10 Jul 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शादी के एक साल बाद ही पत्नी ससुराल वालों को परेशान करने लगी। फोन पर जीजा से बात करती है। गांव की जमीन बेचकर शहर में रहने के लिए दबाव बनाती है। विरोध करने पर मारपीट और गले में दुपट्टा डालकर आत्महत्या करने की धमकी देती है। पति और उनकी माता के साथ पत्नी के बहनोई ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट और लूटपाट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बछरायूं थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की शादी 14 फरवरी 2024 को हुई थी। आरोप है कि किसान की पत्नी जीजा से फोन पर बात करती रहती है। साथ ही अपने हिस्से की जमीन बेचकर शहर में रहने के लिए दबाव बनाती है। किसान मन करता है तो उसके साथ मारपीट करती है। 14 मई 2025 की सुबह सात बजे किसान अपनी मां के साथ कैलसा से दवा लेकर घर लौट रहे थे। वह अंबरपुर फाटक के पास पहुंचे तो पहले से मौजूद पत्नी के बहनोई ने साथियों के साथ मिलकर रोक लिया और तमंचे के बल पर किसान की माता को कार में डाल लिया।
उनके साथ बदतमीजी की। विरोध करने पर किसान और उनकी मां से मारपीट की। आरोपियों ने उनके कान से कुंडल और गले से मंगलसूत्र छीन लिया जबकि किसान की जेब में रखे 3800 रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मामले की शिकायत के सामने पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
वर्जन
मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अवधभान भदोरिया, सीओ