फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wife claimed that husband gave triple talaq, husband denied

पत्नी बोली - मुझे तीन तलाक दिया, पति मुकरा

Fri, 22 Dec 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Fri, 22 Dec 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
wife claimed that husband gave triple talaq, husband denied
ट्रिपल तलाक
भले ही भारत सरकार ने एक बार में तीन तलाक पर कानून बनाकर महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न रोकने का काम किया है। लेकिन इसके बाद भी दहेज लोभियों को कानून का डर नहीं है। गुरुवार को भी तीन तालाक से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। परिजनों संग शहर कोतवाली पहुंची पीड़ित महिला ने दहेज के लिए पति पर एक बार में तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। वहीं तहरीर देकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जबकि पति ने तीन तलाक देने से इंकार किया है। कुछ दिन पहले मारपीट करने पर पति को पुलिस थाने लाई थी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला निवासी व्‍यक्ति ने अपनी बेटी की शादी 8 अक्टूबर 2015 को मोहल्ला मजापोता निवासी से की थी। बेटी की विदाई पर हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। जो, ससुरालियों की नजर में चुभने लगा। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग करने लगे। ससुराल पक्ष की तहर-तरह की यातनाओं को झेलकर पीडि़ता जैसे-तैसे समय काटती रही। बताया कि पिछले दिनों ससुराल वाले एक लाख रुपये नगद और बाइक की मांग करने लगे। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। बीती 17 दिसंबर को पति, जेठ, देवर व नंद ने मायके में चढ़ाई कर दी। मायके में रखे सामान में तोड़फोड़ की। पत्‍नी को भी बेरहमी से पीटा। इस दौरान पति ने विवाहिता को एक बार में तीन तलाक कहकर रिश्ता खत्म कर दिया। वहीं पति का कहना है कि आरोप सरासर गलत है। तीन तलाक नहीं दिया है। उल्टे ससुराल पक्ष घर आए थे और पत्नी के साथ सामान भी ले गए। कोतवाल राजेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। दोनों का पक्ष सुनने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed